निर्विरोध चुनी गई तमन्ना वैगम बनी बारसोई की प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख बनी चदंना कुमारी ।
बारसोई अनुमंडल मुख्यालय में मंगलवार को एसडीओ राजेश्वरी पांडे के अध्यक्षता में बारसोई के प्रखंड प्रमुख एवं उप-प्रमुख का चुनाव कराया गया इसी क्रम में दोनों ही पदों पर किसी विरोधी प्रत्याशी का नामांकन नहीं होने से दोनों पद निर्विरोध चुने गए। जिसमें तमन्ना बेगम प्रखंड प्रमुख तथा चदंना कुमारी प्रखंड उप प्रमुख के रूप में चुनी गई । ज्ञात हो कि प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम पिछले 5 वर्षों से बारसोई के प्रखंड के प्रमुख थी और इस बार निर्विरोध चुने जाने से उनके समर्थक एवं जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है । मजे की बात यह कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान दोनों पदों पर दूसरा कोई प्रतिद्वंदी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हुआ। इसीलिए निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ राजेश्वरी पांडे ने उन्हें निर्विरोध घोषित कर दिया। जीत का जश्न मनाने के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद जिन्ना ने कहा कि पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास को आगामी 5 वर्षों में भी धरातल पर उतारने की प्रयास उनकी पहली प्राथमिकता होगी ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...

