July 28, 2026

3686 चिन्हित घरों में डीडीटी  छिड़काव का लक्ष्य ।

Read Time:2 Minute, 2 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग कलाजार को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र में डीडीटी का छिड़काव शुरू किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि डेंगू एवं कालाजार से बचाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के 6 पंचायतो के चिन्हित गांव में डीडीटी का छिड़काव किया जा रहा है। प्रखंड के 3686 घरों में डीडीटी का छिड़काव करने का लक्ष्य दिया गया है। बरसात के समय गड्ढे, नाल , कूड़ा कचरा ,टूटे-फटे प्लास्टिक के बर्तन आदि में जल जमाव होने से डेंगू के मच्छर के पनपने की ज्यादा संभावना होती है। गंदगी फेंकने वाले स्थान के आसपास के जंगल गड्ढे आदि में कालाजार फैलाने वाले बालू मक्खी तथा डेंगू बीमारी को फैलाने वाले मच्छर ज्यादातर पाए जाते हैं ।नियमित रूप से ऐसे जगहों को साफ सफाई करने की जरूरत है। छिड़काव कर्मी  अनिल कुमार मंडल ने बताया कि 3 माह तक दीवारों पर किसी प्रकार की पुताई या लेप ना लगाएं नियमित रूप से सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। साथ ही कालाजार से पीड़ित रोगी को श्रम क्षतिपूर्ति के रूप में 7100 दिए जाते हैं। छिड़काव कर्मी अर्जुन मंडल, जीवन रजक, अनिल कुमार मंडल, सहदेव शर्मा, बंगाली केवल, उपेंद्र केवट सहित अन्य मौजूद थे।

Previous post फणीश्वर नाथ रेणु की बेटी कविता रॉय की तीसरी पुण्य तिथि मनाई ।
Next post 48 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में श्री प्रकाश कुमार गोपे वाटिका किया गया स्थापित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial