November 5, 2026

सर्पदंश से इलाज के दौरान किशोरी कि मौत।

Read Time:1 Minute, 27 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की शाम जहरीले सांप के काटने से एक किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिजली कुमारी उम्र 11 वर्ष पिता विनोद मंडल घर सिमरा थाना टिकापट्टी पूर्णिया जिला निवासी को चक्कर आकर बेहोश हो जाने के लेकर कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ध्रुव पांडे के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें पता चला कि बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया है। इसके बाद उसे एंटी वेनम की सुई दी गई मगर तब तक काफी विलम्ब हो चुका था। बच्ची की हालत गंभीर होती चली गयी और ईलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई । वही बताया गया की बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। वही इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। अस्पताल परिसर परिजनों के विलाप से सबों कि आंखे नम हो गई थी।

Previous post पांच जिले के कबड्डी खिलाड़ियों के बीच में पुरस्कार वितरण
Next post आग लगने से एक घर जलकर हुआ खाक मवेशी के समीप धुआं हेतु लगाए गए आग से घटित हुई घटना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial