जनता दरबार में दस मामले का हुआ निष्पादन
संजय कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा थाना परिसर में जमीनी विवाद मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता SI सुबोध कुमार यादव ने की । जनता दरबार में दस मामले का ऑन द स्पोर्ट निष्पादन किया गया। कोढ़ा अंचल प्रधान लिपिक जगदीश झा ने बताया कि पूर्व से चले आ रहे 15 मामले में सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के आपसी रजामंदी एवं जरूरी कागजात के जांचों उपरांत आठ मामले का निष्पादन किया गया। 7 मामले में सुनवाई हेतु अगली तिथि निर्धारित की गई। जबकि आयोजित जनता दरबार में 22 नए आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 2 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। एवं अन्य मामलों में दोनों पक्षों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया। मौके राजस्व कर्मचारी संजय सिंह, P.L.V. प्रधान कुमार सिंह मनखूश मिश्रा आदि मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
