October 18, 2026

बारसोई प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति एवं मिड-डे मील की व्यवस्था का प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी ने लिया जायजा

Read Time:1 Minute, 48 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बारसोई प्रखंड के BDO सह BEO चंदन प्रसाद ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन एवं मिड-डे मील की व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में चंदन प्रसाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय लहगरिया पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से बातचीत कर शिक्षा व्यवस्था एवं मध्याह्न भोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता का भी जायजा लिया। शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो० शाहीद अंसारी से विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं पठन-पाठन से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान शिक्षक मुजाहिदुल इस्लाम, मो० अरशद ,मो० इलियास, मो० इम्तियाज , मो० राहत आलम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे। श्री प्रसाद ने कहा कि विद्यालय में साफ-सफाई के साथ-साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना आवश्यक है।

Previous post मखाना की खेती से आय बढ़ाने में जुटे किसान, खेत में तीन चरणों में हो रही मखाना की निकासी।
Next post दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंडालों में सीसीटीवी अनिवार्य।डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, जुलूस के लिए निर्धारित मार्ग का करना होगा पालन; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial