सरकारी मदरसा का हालात जर्जर समुचित व्यवस्था करने का मांग।
बारसोई प्रखंड के संकोला में स्थित मदरसा कमरिया बदरूल उलूम का हालत काफी जर्जर स्थिति में है । इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों का समुह बलरामपुर विधायक महबूब आलम से मिलकर इसका जीर्णोद्धार का मांग किया है । मदरसा के संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षक मतिउर रहमान ने बताया कि साल 1983 में इस मदरसा का एफिलिशन हुआ जिसका क्रम संख्या 609/401 है। आगे उन्होंने कहा कि इस मदरसा में वर्ग 1 से वर्ग 8 तक की पढ़ाई कराई जाती है। जिसे कुल 6 शिक्षकों द्वारा संचालित किए जा रहे थे । विगत वर्षों में 2 शिक्षकों का सेवानिवृत्त हो जाने के बाद यह मदरसा 4 शिक्षकों के भरोसे ही अब तक चलते आ रहे हैं । आगे उन्होंने कहा कि मदरसा में कार्यरत शिक्षकों को 2015 से सरकारी नियमानुसार वेतनमान मिल रहे हैं। ऐसे में इस जर्जर मदरसे का जीर्णोद्धार होना अत्यावश्यक है ताकि पठनरत सभी बच्चों को स्कूलों में मदरसों में मिलने वाले सुविधाओं का लाभ मिल सके । वर्तमान में इस मदरसे में कुल 151 बच्चे पढ़ रहे हैं। कच्चे मकान होने की वजह से इन बच्चों को फर्श पर बैठकर ही पढ़ने पड़ते हैं। वहीं मोहम्मद इमदाद अली, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने विधायक महबूब आलम से मदरसे को पक्का मकान सहित सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी व्यवस्थाएं मुहैया कराने का मांग किया है ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
