बारसोई में आस्था का महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण संपन्न प्रशासन दिखे चुस्त-दुरुस्त ।

लोक आस्था का महापर्व और सूर्योपासना का पर्व छठ बारसोई में पूरे आस्था और श्रद्धा के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया । चार दिवसीय छठ पर्व के तीसरे दिन छठ भर्ती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया तथा अंतिम दिन प्रातः सूर्योदय से पूर्व भगवान भास्कर की आराधना की और अर्घ्य देकर पूजा का समापन किया । इस चार दिवसीय पूजा के दौरान पूरा अनुमंडल क्षेत्र छठी मैया के गीतों से रामाराम था और लोग इस प्रकृति के पर्व में रमाए हुए थे। इस पर्व की बड़ी विशेषता इसकी पूजा विधि में इस्तेमाल होने वाले नियम एवं सामग्री है। ऐसी मान्यता है कि दूसरे पुजा अनुष्ठानों के तरह इसमें किसी ब्राह्मण अथवा पंडित की आवश्यकता नहीं होती है। सबकुछ छठ व्रत रखने वाले ही करते हैं । इसमें मंत्र उच्चारण की जगह छठी मैया एवं सूर्य देव की समर्पित विशेष रूप से गाए जाने वाले गीत शामिल रहते हैं । छठ पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर एसडीओ राजेश्वरी पांडेय एवं एसडीपीओ प्रेमनाथ राम की अगुवाई में पूरे अनुमंडल क्षेत्र में चिन्हित सभी छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। जिनके अगुवाई में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं ज्यादा पानी वाले छठ घाटों पर गोताखोरों का इंतजाम किया था । छठ पर्व के चौथे दिन कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ,अमर गोस्वामी, मनोज साह एवं अन्य ने

बारसोई एवं बलरामपुर स्थित छठ घाटों पर पहुंचे तथा सूर्य उपासना कर अर्घ्य देते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की । स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण ढंग से छठ महापर्व के समापन हो जाने पर अनुमंडल प्रशासन को साधुवाद दिया है ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
