शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत्त पूजा अर्चना कर की गई ।
संवाददाता:-(प्रभात सिंह कदवा)
कटिहार कदवा प्रखंड क्षेत्र के गैठौड़ा पंचायत अंतर्गत कुम्हरवा गांव में शिव मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने पर शिव शक्ति महादेव मंदिर स्थापित 13,07 2024 को स्वर्ग देवनारायण चौधरी के स्मृति में पुत्र श्री शिव नारायण चौधरी के द्वारा समाज को समर्पित कर मंदिर को समाज को सार्वजनिक रूप से सौंप दिया गया लगातार विधिवत पूजा अर्चना कर तंत्र मंत्र के साथ शिवलिंग पर पुष्प अर्पित कर विख्यात पंडित के द्वारा लगातार मंत्र उच्चारण के साथ तीन दिवसीय हरि नाम संकीर्तन के साथ भक्ति कार्यक्रम भी किया गया। इसी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में गैठौड़ा पंचायत की मुखिया श्रीमती खुशबू देवी नेभी बढ़चरकर भाग लि। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि पिता स्वर्गीय देवनारायण चौधरी, माता स्वर्गीय उमा देवी ,पत्नी स्वर्ग नीलम देवी भगवान महादेव की काफी पूजा अर्चना किया करती थी। उनकी स्मृति याद में उनके पुत्र श्री शिव नारायण चौधरी ने मंदिर निर्माण कार्य अपने भूमि पर कर समाज को समर्पित कर सार्वजनिक शिव शक्ति महादेव मंदिर मंदिर के नाम से सार्वजनिक कर दिया। स्थानीय श्रद्धालु एवं भक्तजन उनके कार्य से काफी प्रसन्न है। श्री चौधरी शिव भक्ति की प्रशंसा दूर-दूर गांव तक फैल रही है। भगवान शिव की आस्था से जुड़े हुए भक्तजन दूर दराज से आकर पूजा अर्चना भी इस मंदिर में कर रहे हैं। और शिव मंदिर प्रांगण में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
More Stories
पूर्व उप सरपंच नारायण यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(डेस्क |हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव करीब 85 वर्ष...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
