बरारी में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
बरारी-प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठन सहित गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार,ग्रामीण विकास मिशन बरारी में महात्मा गांधी का पुण्यतिथि मनाया गया।इस कड़ी में ग्रामीण विकास मिशन में संस्था के सचिव अर्जुन कुमार यादव व सदस्यों के द्वारा महात्मा गांधी का पुण्यतिथि मनाया गया। वही बरारी नगर पंचायत स्थित गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार प्रांगण में महात्मा गांधी के स्तूप पर बरारी विधायक विजय सिंह,बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबिता कुमारी यादव,उप मुख्य पार्षद अमन कुमार,बरारी विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी,एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिथलेश सिंह,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह,समाजसेवी जहाँगीर आलम,संदीप जायसवाल आदि समाजसेवी, पत्रकारों ने माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर बरारी विधायक विजय सिंह ने कहा कि आज बापू की 75वीं पुण्यतिथि है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रुप में भी मनाया जाता है। मुख्य पार्षद बबिता कुमारी यादव ने कहा कि 30 जनवरी साल 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को तीन गोलियां मारकर हत्या की थी। जिसे पूरे भारतवर्ष में शहीद दिवस के रूप में मनाई जाती है ।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
