April 30, 2026

दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय दक्ष वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

Read Time:2 Minute, 29 Second

नवीन मेहता (कदवा)

कदवा प्रखंड के आदर्श बूबना मध्य विद्यालय खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय दक्ष वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2022 -23 आयोजित की गई। उपप्रमुख सीता देवी, पूर्व प्रखंड प्रमुख रवि साह, एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजमणि महतो सहित अन्यों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पूर्व प्रमुख रवि साह ने सभी प्रतिभागियों छात्र छात्राओं को शारीरिक स्थिति कुशल रखने के लिए खेलकूद को अति आवश्यक बताया। उन्होंने बताया जब शरीर स्वस्थ रहेगा तब दिमाग भी स्वस्थ रहेगा। खेलकूद का जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद शरीर के लिए काफी आवश्यक है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजमणि महतो ने बताया की प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर ,400, मीटर 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000, मीटर हाई जंप ,लोंग जंप, शॉट पुट, डिस्कस ,थ्रो बॉल, बैडमिंटन, कबड्डी , खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं क्रिकेट आदि कुल 12 प्रकार की प्रतियोगिता कराई जाएगी । प्रखंड स्थित विभिन्न विद्यालयों से छात्र छात्राओं ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को मेडल व अन्य पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर चिकित्सा व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक डॉ विजय कुमार एएनएम पुनीता कुमारी बीआरपी सुभाष रजक, शिक्षक मनोज कुमार साह, राकेश कुमार, सहित अन्य कई शिक्षकगण मौजूद थे। प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुई है।

Previous post अज्ञात अधेड़ की लाश बरामद ।
Next post बरारी में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial