October 24, 2026

शिव चर्चा के संस्थापक साहब श्री हरिंद्रानंद की पुण्यतिथि धुमधाम से मनाया ।

Read Time:2 Minute, 6 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के केलाबाड़ी गांव स्थित प्रखंड प्रमुख आवास प्रांगण में शिव चर्चा के संस्थापक साहब श्री हरिंद्रानंद की प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया। मौके पर शिव शिष्य गणों ने शिव चर्चा के प्रणेता साहब श्री हरिंद्रानंद के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति को लेकर भगवान शिव से प्रार्थना की। मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, सरपंच गजेंद्र नाथ शर्मा, समाज सेवी गौतम कुमार आदि शिव शिष्यों ने बताया कि इस कालखंड के प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिंद्रानंद की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर हम शिव शिष्य गण एकत्रित होकर साहब श्री हरिंद्रानंद की आत्मा की शांति को लेकर भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए उनके दिए हुए शिव चर्चा के पाठ को आगे बढ़ाते हुए शिव चर्चा का आयोजन किए हैं। जिसमें सैकड़ो की संख्या में शिव शिष्य मौजूद होकर शिव चर्चा का लाभ उठाया। बताया शिव नाम के चर्चा से ही सारे जगत के कष्ट और क्लेश दूर होते हैं। शिव को गुरु मानकर जीवन के पथ पर आगे बढ़ाने की संकल्प जो साहब श्री हरिंद्रानंद जी के द्वारा हम लोगों को प्राप्त हुआ है, उसे आगे बढ़ाते हुए शिव को गुरु मानकर हम लोग चर्चा करते रहेंगे। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में शिव शिष्य महिला और पुरूष थे।

Previous post वन नेशन वन इलेक्शन को सही नीयत देश के हित में — प्रशांत किशोर
Next post महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनताओ की जनसमस्या ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial