July 27, 2026

महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनताओ की जनसमस्या ।

Read Time:1 Minute, 33 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार नगर निगम के महापौर ऊषा देवी अग्रवाल के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 45 फरियादियों की समस्या सुनी! महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कारवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया गया।मौके पर नगर निगम के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सौरभ मालाकार, भाजपा नेत्री सीमा झा, पूर्व उपमहापौर प्रत्याशी पवन पोद्दार, एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों के द्वारा भी अपने-अपने वार्डों की समस्या से महापौर को अवगत कराया गया। महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा चुनाव के बाद से ही लगातार हर सोमवार को नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या ऑन द स्पॉट समाधान करने का कार्य कर रही है ऐसा पहली बार है।जब कोई महिला मेयर कटिहार के लोगों के लिए जनता दरबार लगाकर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान कर रही हैं।

Previous post शिव चर्चा के संस्थापक साहब श्री हरिंद्रानंद की पुण्यतिथि धुमधाम से मनाया ।
Next post फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial