रमा मांटेसरी पहुंचा नशामुक्ति का अमृत कलश ।
विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)
बीकेटी— नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के तहत सोमवार को नशामुक्ति का अमृत कलश ग्राम पहाड़पुर पहुँचा। जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल एवं बीकेटी ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व में ‘टीम अग्रवाल’ लखनऊ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार संकल्प सभाओं का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के प्रतिनिधि अभिषेक अवस्थी नशामुक्ति का अमृत कलश लेकर रमा मांटेसरी स्कूल पहाड़पुर (बीकेटी, लखनऊ) पहुंचे। अभिषेक ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताकर सबको आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प कराया। विद्यालय के बच्चों ने नशामुक्त समाज आंदोलन की तरफ से “अबकी होली-नशामुक्त होली’ का संदेश दिया।आंदोलन के जिला प्रभारी की तरफ से विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार अग्निहोत्री को नशामुक्त पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को आंदोलन का लालपत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में नशामुक्त सेनानी अनुपम शुक्ला का अहम योगदान रहा।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
