October 14, 2026

अमदाबाद के नाव हादसे में मृतक के परिजनों को मिले दस लाख मुआवजा – तारिक अनवर

Read Time:2 Minute, 17 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के गोलाघाट में बड़ा नाव हादसा हो गया। इस नाव हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग अभी भी लापता हैं। इस घटना को लेकर कटिहार सांसद तारीक अनवर ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर मनिहारी के कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ मनिहारी के जनप्रतिनिधि एवं कटिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष से बात कर घटना की जानकारी भी ली हैं। जबकि उन्होंने मृतक के परिजनों को दस लाख का मुआवजा देने का मांग किया हैं जबकि जिनका इलाज चल रहा है उन्हें भी सहयोग करने का उन्होंने सरकार से मांग किया हैं। सांसद तारिक अनवर ने कहा कि यह घटना काफी हृदयविदारक हैं। इस दुःख की घड़ी में हम और पूरी कांग्रेस पार्टी मृतक के परिजनों के साथ हैं। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने भी इस बड़े नाव हादसा को लेकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरी पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ हैं उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी सांसद तारीक अनवर को भी दी गई हैं सांसद तारीक अनवर जब कटिहार दौरे पर आएंगे तो सभी पीड़ित परिजनों से मिलेंगे‌। वहीं कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास,संजय कुमार सिंह, पंकज तंबाकूवाला,राजेश रंजन मिश्रा,अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव,संजय सिंह, पुतुल सिंह,गोपाल कृष्ण यादव,सउद आलम, अब्दुल मन्नान, सिकंदर मंडल,इश्तियाक आलम सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी इस घटना पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त किया है।

Previous post भूमि विवाद निपटारे हेतु जनता दरबार आयोजित।
Next post वर्चस्प को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी किसान दहशत में।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial