May 25, 2026

नदी में डूबने वाले के परिजनों को पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बांटा चेक

Read Time:1 Minute, 6 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार सदर प्रखंड में नदी में डूबने से हुई मृत्यु के कारण छोटू कुमार,मोहम्मद शहादत एवं शिब्बन उरांव के आश्रितों को आज चार-चार लाख रुपए का स्वीकृति पत्र दिया गया। तथा दलन पूरब पंचायत के कदेपुरा, चौहान टोला में आगलगी से घर जल जाने के कारण गोविंद चौहान को बारह हजार का चेक तथा अन्य घरेलू सामग्री पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने दिया। इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी अंशु कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण कुमार,अंचल नजीर विकास कुमार,भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्खी प्रसाद महतो,राम लखन साह,बब्बन झा,मनोज सरकार के संग अन्य अनेक लोग उपस्थित थे।

Previous post मनोज कुमार मंडल भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षक सह प्रभारी बने, आगामी विधानसभा में सीमांचल क्षेत्र में भाजपा ही परचम लहरा सकता है : मनोज कुमार मंडल
Next post बीएलओ के साथ बैठक कर दिए निर्देश निर्वाची पदाधिकारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial