मननपुर प्राथमिक विद्यालय कृषि भवन में संवर रहा बच्चों का भविष्य ।
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत प्राथमिक विद्यालय मननपुर का भवन नहीं है। इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। कृषि भवन के पैक्स गोदाम में विद्यालय का संचालन हो रहा है। भवन के दो कमरे में 226 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालय में वर्ग एक से पांच तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका सहित शिक्षक कार्यरत हैं। सिलेबस अलग, पढ़ाई एक साथ कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चे को दो कमरा में बैठकर पढ़ाई करते दिखे। सभी वर्गाें का पाठ्यक्रम और किताबें अलग-अलग है। ऐसे में बच्चों का भविष्य भी अधर में है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी व सहायक शिक्षक जमील अख्तर ने बताया कि कृषि भवन के पैक्स गोदाम में विद्यालय संचालित है। एक छत दो कमरों के नीचे बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जाता है। विद्यालय का स्थापना 2006 में हुई अब तक विद्यालय को अपना भवन नही मिला है। और मध्यान भोजन बनाने के साथ बच्चों को बैठाकर खिलाने में भी परेशानी आती है। दो कमरा में सभी बच्चों को बठा कर शिक्षा दी जाती है। इस तरह से अनेक समस्या आती है। उन्होंने ने कहा कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि है व अतिक्रमित है। विद्यालय भवन नही है इस की जानकारी विभाग को है। लेकिन भवन निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं हो रहा है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
