शादी के दो दिन बाद नवविवाहिता ने किया खुदकुशी परिजनों का हत्या का आरोप ।
By:- मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
शादी के 36 घंटे बाद नवविवाहित द्वारा ससुराल में कमरा बंद कर फंदे से लटक कर अपनी जान देने के बाद प्राणपुर थाना में मृतिका के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देकर नामजद चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया। लिखित आवेदन में मृतिका के पिता जीवछ मंडल साकिन मरोचा ने जिक्र किया है कि मैं अपनी पुत्री निशा कुमारी उम्र 21 वर्ष की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 25 नवंबर को राजकिशोर मंडल पिता शंकर मंडल साकिन धनपाड़ा वार्ड नंबर दस थाना प्राणपुर के साथ हुआ था। शादी के पश्चात मेरी पुत्री 26 नवंबर को अपनी ससुराल धनपाड़ा गई। ससुराल में पति राजकिशोर मंडल, शंकर मंडल दोनों साकिन धनपाड़ा, अरविंद मंडल एवं कुणाल मंडल दोनों साकिन पांकी द्वारा मेरी पुत्री को गाली-गलौज एवं धमकी देते हुए बोलने लगा कि तुम्हारे पिता के द्वारा शादी के समय दहेज के रूप में बात की गई सामानों को तुम्हारे साथ ना तो भेजा गया और ना तो दिया गया। इसके साथ-साथ बोला कि अविलंब तुम अपने पिता को तय किये गये सामान उपलब्ध कराने के लिए बोलो नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। उक्त लोगों की प्रताड़ना से असहज होकर 27 नवंबर को समय करीब साढ़े छ बजे कमरे में टंगे पंखा के हुक में फांसी लगाकर लटक गई। थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। तथा मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवायी की जा रही है।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
