छापेमारी अभियान चलाकर चार शराबियों को किया गिरफ्तार, भेजा जैल।
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर चार शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर मुन्ना उरांव पिता मन्दा उरांव साकिन जगरनाथपुर व झकसु उरांव पिता समरू उरांव साकिन तरबन्ना जो दोनों शराबी को तरबन्ना ग्रामीण पक्की सड़क से नशे में धुत हो हंगामा करते पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी तरफ शंकर मंडल पिता रूपलाल मंडल साकिन कालसर गांव पक्की सड़क पर नशे में धुत हो हंगामा कर रहा था। जिसे पुलिस ने नशे में धुत हंगामा करते गिरफ्तार किया व श्रवण महतों पिता जगदीश महतों साकिन पिपरा थाना हसनगंज जो नीमटोला गांव के पक्की सड़क पर शराब पीकर सड़क पर नशे में धूत हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिसे गस्ती कर रही पुलिस ने शराबबंदी अभियान तहत गिरफ्तार किया। साथ ही उक्त चारों शराबियों के विरुद्ध पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत आ प्र संख्या 23/22 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। शराब पीकर सौहार्द बिगाड़ने वाले पर पुलिस की पैनी नजर बनी है। इस अवसर पर पुलिस बल के जवान संयुक्त रूप से शामिल रहे।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
