October 28, 2026

एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक कटिहार रेल मंडल का किया औचक निरीक्षण ।

Read Time:2 Minute, 53 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चैतन्य कुमार श्रीवास्तव द्वारा रेल महाप्रबंधक के पद पर योगदान के बाद पहली बार कटिहार रेल मंडल का औचक निरीक्षण किया । रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेल महाप्रबंधक द्वारा हाल में ही बालासोर में हुई रेल हादसा के मद्देनजर कटिहार रेल मंडल अंतर्गत सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए सेफ्टी संबंधी कई मुद्दों पर रेल कर्मियों से मिलकर विचार विमर्श करते हुए उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस दौरान रेल महाप्रबंधक रेल कर्मियों को हमेशा सेफ्टी के प्रति कंसास रहकर बेसिक रूल्स के साथ अलर्ट होकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया। वहीं रेल महा प्रबंधक द्वारा फील्ड में रेल कर्मियों की समस्याओं आदि को भी सुना गया और उसके निराकरण के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभागार में सभी रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर रेलमंडल अंतर्गत सभी चल रहे कार्यों आदि की स्थिति का जायेजा लेते हुए समीक्षात्मक बैठक किए। इसी क्रम में रेल में पहुंच द्वारा इसी क्रम में रेल महाप्रबंधक द्वारा अपने वार्षिक निरीक्षण के दौरान कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कार्यरत सुपरवाइजर, मास्टर्स, ऑपरेटिंग लोको इंस्पेक्टर , सिग्नल इंस्पेक्टर और ट्रैफिक इंस्पेक्टर आदि के साथ मीटिंग की गई एवं उनकी समस्याओं को सुना। कटिहार में यूनियन के प्रतिनिधि द्वारा भी रेल महा प्रबंधक का स्वागत किया गया। वहीं रेल मंडल अंतर्गत बारसोई, किशनगंज आदि रोड साइड स्टेशन पर रेल महा प्रबंधक रुक कर, ट्रेन से उतरकर रेल कर्मियों की समस्या को सुना गया । इस अवसर पर मंडल प्रबंधक कर्नल सुभेन्दु कुमार चौधूरी एडीआरएम चौधरी विजय कुमार , सीपीआरओ सब्याची दे, सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार सहित डिवीजन व मुख्यालय के कई रेल अधिकारी मौजूद थे।

Previous post भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन वैठक संपन्न ।
Next post थाना परिसर में जप्त शराब किया गया नष्ट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial