विद्यालय के नियमित एवं ससमय संचालन को लेकर बिईओ ने जारी के निर्देश ।
बारसोई प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था के निरंतर शिकायत मिलने को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद ने सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान मौलवी एवं जिम्मेदार शिक्षण संस्थान के संचालक पदाधिकारियों को पत्र निर्देशित कर आदेश दिया है कि विद्यालय को ससमय संचालन, छात्रों की उपस्थिति, विद्यालय के ठहराव एवं मध्यान भोजन के नियमित संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए और यह निरंतर रूप से चलना चाहिए साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । ज्ञात हो कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निरंतर निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम पाए जाने पर प्रधानाध्यापक एवं प्रभारियों द्वारा विभिन्न प्रकार की कारण बताए जाते हैं जिनमें बच्चों के अभिभावक के साथ कृषि कार्य में शामिल होने, शादी विवाह, अष्टयाम आदि शामिल हैं । जो कि किसी भी परिस्थिति में स्विकार योग्य तथ्य नहीं है । और इन सब परिस्थितियों का उत्तरदाई प्रधानाध्यापक तथा सभी पदस्थापित शिक्षक हैं । विदित हो कि बारसोई प्रखंड में कुल 196 सरकारी स्कूल एवं लगभग 36 सरकारी मदरसा संचालित होते हैं जिनमें अधिकतर दूरदराज ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित मौजूदा विद्यालयों का का यही हाल है । इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद ने कहा कि पूरा प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों के लचर व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु यह निर्देश जारी किया गया है और किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
