गया शहर में जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम पूरी तरह गंभीर
गया से आशिष कुमार
गया शहर में जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम पूरी तरह गंभीर है। इसी क्रम में निगम सभागार में डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जलापूर्ति से संबंधित बैठक हुई। बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता विजय कुमार, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता शशि भूषण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक में संबंधित को वार्ड पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र की पेयजल समस्या से अवगत कराया। बैठक के दौरान डिप्टी मेयर ने कहा कि बुडको के लापरवाह कार्यप्रणाली के कारण लोग निगम को दोषी ठहराते हैं। पाइप बिछाने के नामपर प्रमुख पथों के तहत-नहस कर दिया गया। कटिंग रोड की ढलाई तुरन्त क्यों नहीं होती है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि सभी टूटे सड़को को पूरी तरह से ढालें। गर्मी के शुरुआत से ही पेयजलापूर्ति के लिए काफी शिकायतें मिल रही है। कई क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। एक तो पानी दूसरा उससे ज्यादा शहर की सड़कों को चौपट किए जाने की शिकायतें हैं।उन्होंने कहा कि शहर के रामशिला, बैरागी, गोदावरी, दुर्गाबाड़ी की ओर तो मैंन हॉल खोलकर छोड़ दिया गया है। जो कि जानलेवा है। जिससे शहरवासियों का चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने संबंधित को जमकर फटकार लगाया। सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि टीम गठित करें। समस्या का निराकरण कराएं। बुडको व डूडा के संबंधित को कहा कि सिंगरा स्थान बने नए टंकी की पानी सप्लाई शुरू कराएं, ताकि शहर के घोर संकट वालो इलाकों में नए पाइप लाइन के जरिए पानी मिले। काफी हद तक समस्या कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति के संबंधित को आखरी अल्टीमेटम है। लापरवाह कार्यप्रणाली नहीं सही हुई तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।डिप्टी मेयर ने कहा काम मे गति लाएं। दिन-रात काम करें और समस्या का निराकरण जल्द हो। वार्ड संख्या 6 के पार्षद रूपा देवी द्वारा कि रामशिला रोड रोड कटिंग और लीकेज की समस्या बनी हुई है। कई बोरिंग फेल भी है। इसपर संज्ञान लेते हुए डिप्टी मेयर ने संबंधित को कहा कि गया-पटना रोड रामशिला व बैरागी में जल्द काम को खत्म करें।साथ ही पंचयतिया अखाड़ा पम्पिंग केंद्र में दो और धोबिया घाट पम्पिंग केंद्र में एक बोरिंग जल्द कराएं। मौके पर पार्षद विनोद कुमार, दीपक चंद्रवंशी, गोपाल पटवा, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र मालाकार, अरुण कुमार, दिलीप कुमार, विद्रोही, नागमणि, गजेंद्र सहित अन्य मौजूद थे।
