October 27, 2026

अग्नि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मेयर ।

Read Time:2 Minute, 17 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं० 17 लालकोठी मोनीधार में सिलेंडर के फट जाने से सुनीता देवी का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया आग लगने से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया सूचना ही मिलते ही कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर कर आग लगने की घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों से ली।मेयर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि वार्ड नंबर 18 के निगम पार्षद अमरेंद्र प्रताप सिंह (मोनू) के द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि लाल कोठी रोड में एक घर में सिलेंडर के फट जाने से घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।जानकारी मिलते ही यहां पहुंची हूं। पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। जल्द ही विभागीय लोगों से बात कर पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि एवं सरकार के द्वारा मिलने वाले राहत सामग्री देने का निर्देश विवाह के लोगों को दी है। साथ ही अपनी और से भी पीड़ित परिवार को राशन कपड़ा एवं अपनी ओर से हरसंभव मदद करूंगी। मेयर उषा देवी अग्रवाल के साथ स्थाई सशक्त कमेटी के सदस्य निगम पार्षद कुमारेंद्र प्रताप सिंह (मोनू), भाजपा नेत्री पूर्णिमा चौधरी, रवि पासवान, संजय कुमार, चिंटू चौहान, उत्तम ठाकुर, सोनू खान, रितेश जयसवाल, रेखा देवी, राजकुमार पासवान, मानव देवी, बुधनी देवी, उषा देवी, उर्मिला देवी, सुभाष सिंह, सागर पासवान, हरि पासवान, रंजन जयसवाल, भोला पासवान, मोहन पासवान, ओम पासवान, कुंदन मंडल एवं अन्य ग्रामीण एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Previous post भाजपा ने लोकसभा कोर कमेटी का किया बैठक ।
Next post कटिहार रेल मंडल के 9 स्टेशनों पर लगेगी अमृत भारत प्लांट — एडीआरएम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial