सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार संसदीय क्षेत्र के एन एच-131 ए पर रसूलपुर के पास नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सांसद तारिक अनवर ने भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर फुट ओवर ब्रिज (रैम्प सहित) के निर्माण की मांग की थी।कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए मंत्रालय द्वारा इस मांग पर सकारात्मक विचार किया गया है। क्षेत्र में स्कूल,मदरसा,मस्जिद एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के कारण भारी पैदल आवागमन को देखते हुए प्रस्तावित स्थान पर उपयुक्त फुट ओवर ब्रिज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।यह पहल स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
