June 19, 2026

प्राथमिक विद्यालय सिघराटोला दक्षिण भाग के प्रधानाध्यापक प्रति दिन छात्र उपस्थित पंजी का अवलोकन करते हैं

Read Time:5 Minute, 41 Second

विधालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका प्रति दिन स-समय विद्यालय में उपस्थित होते हैं : शंभू नाथ विश्वास।

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)

प्रखंड अंतर्गत सिकोरना पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सिघराटोला दक्षिण भाग सिकोड़ना के प्रधानाध्यापक शंभू नाथ विश्वास ने छात्र-छात्राओं को प्रति दिन विधालय भेजने के लिए अविभावकों को प्रेरित करते हैं। प्रधानाध्यापक शंभू नाथ विश्वास प्रत्येक दिन स-समय विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यालय के सफाई कर्मी के द्वारा स्वयं खड़े होकर विधालय परिसर तथा शौचालय की साफ सफाई करवाते हैं। प्रधानाध्यापक शंभू नाथ विश्वास ने बताया कि ।विद्यालय 21 डिसमिल जमीन पर 3 कमरे का भवन है। विद्यालय में कुल 117 छात्र-छात्रा नामांकित है। विधालय में कुल 5 शिक्षक- शिक्षिकाओं पदस्थापित है।जिसमें शिक्षिका वीणा देवी,मो०मुज्जबिल हक, कंचन कुमारी,सनी देओल है। प्रधानाध्यापक शंभू नाथ विश्वास छात्र छात्राओं की उपस्थिति बरकरार रखने के लिए स्वयं तथा शिक्षकों के साथ पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर अविभावकों से मुलाकात कर अनियमित छात्र छात्राओं को प्रति दिन विधालय भेजने के लिए अविभावकों को प्रेरित करते हैं।जिसका परिणाम है कि इस विधालय में उपस्थिति प्रति दिन काफी अच्छा रहता है। एवं प्रधानाध्यापक प्रति दिन छात्र उपस्थित पंजी का अवलोकन भी करते हैं। और जो छात्र- छात्राएं अनुपस्थित पाए जाते हैं। उन छात्रों के घर स्वयं जा कर अविभावकों को उन अनियमित छात्रों को नियमित रूप से विधालय भेजने के लिए प्रेरित करते हैं। इस विधालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका प्रति दिन स-समय विद्यालय उपस्थित हो कर समय सारणी के अनुसार चेतना सत्र के पश्चात नियमित रूप से पठन-पाठन का कार्य करते हैं।इस विधालय के सभी छात्र साफ सुथरे पोशाक में विद्यालय उपस्थित होते है। विधालय की व्यवस्था देखने से लगता है कि यह कोई प्राईवेट विधालय है। जहां सभी छात्र अनुशासित होकर पठन-पठान के लिए विधालय आते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहनी पीपरा में इतनी बेहतरीन तरीके से विद्यालय का संचालन प्रधानाध्यापिका लुतिका कुमारी कर रही हैं।इस व्यवस्था को बनाये रखने में विधालय के प्रधानाध्यापक शंभू नाथ विश्वास सहित शिक्षक शिक्षिकाओं को श्रेय जाता है। विधालय की व्यवस्था तथा पठन पाठन, अनुशासन,छात्रोपस्थिति,छात्रों की शैक्षणिक विकास की चर्चा आसपास के क्षेत्र में भी खूब हो रही है। विधालय प्रधानाध्यापिका एवं सभी शिक्षक- शिक्षिका विभागीय आदेश का अक्षरशः स-समय पालन करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। प्रधानाध्यापक शंभू नाथ विश्वास ने बताया कि स्टूडेंट डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्राओं का शैक्षणिक डाटा के अलावा संपूर्ण डाटा को अपलोड किया जा चुका है। विधालय में अध्ययन रत छात्र- छात्राओं ने बताया कि हमें प्रत्येक दिन मीनू के अनुसार ही प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मध्याह्नान भोजन कराया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस विधालय के प्रधानाध्यापक शंभू नाथ विश्वास विधालय के लिये सुबह से शाम तक समर्पित भाव से विधालय का कार्य करते है। प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन सुव्यवस्थित एवं नियमित रूप से कराए जाने से अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। कई अभिभावकों ने बताया कि इस तरह के प्रधानाध्यापक शंभू नाथ विश्वास सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं विद्यालय में रहने से गांव में शैक्षणिक माहौल बन रहा है। छात्र-छात्राएं विद्यालय के अलावा घर पर भी अनुशासित ढंग से रह कर पठन पाठन करते हैं।

Previous post सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक का माहौल
Next post सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial