त्रिवेणी नगर पहुंचा नशामुक्ति का अमृत कलश ।
विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)
लखनऊ। प्राथमिक विद्यालय त्रिवेणी नगर, लखनऊ के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने जीवन पर्यंत नशामुक्त रहने का संकल्प लिया। नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में लखनऊ जिले में यह आंदोलन विस्तृत स्वरूप ले चुका है। वहीं अभियान के ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान लगातार इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गौरतलब है कि लखनऊ जिले के स्कूल कॉलेजों में प्रतिदिन नशामुक्त संकल्प सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के प्रतिनिधि अभिषेक अवस्थी नशामुक्ति का अमृत कलश लेकर प्राथमिक विद्यालय त्रिवेणी नगर, लखनऊ पहुंच गए। अभिषेक ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताए। सभी को अपनी दोस्ती नशामुक्त रखने व अपना परिवार नशामुक्त परिवार बनाने की अपील की। साथ ही, सभी बच्चों व अध्यापकों को आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प कराया। संकल्प सभा में नशामुक्त सेनानी दिलीप शुक्ला ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से जीवन पर्यंत नशामुक्त रहने के तमाम उपाय बताए। जिला प्रभारी की तरफ से सभी शिक्षकों को अभियान का पटका पहनाकर सम्मानित किया। सभी बच्चों को अभियान के लालपत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में नशामुक्त सेनानी दिलीप शुक्ला एवं अनुपम शुक्लाका अहम योगदान रहा।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
