May 30, 2026

बलरामपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार, बारसोई प्रमंडल में जीर्णोद्धार का काम तेज

Read Time:1 Minute, 20 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

ग्रामीण क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को लेकर लगातार सक्रिय जदयू नेता रौशन अग्रवाल की पहल पर अब बिघौर हाट से कमरौल भाया फुआ गाँव तक जाने वाली सड़क और कसवा टोली में टूटे कलवर्ट का जीर्णोद्धार होने जा रहा है।इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, बारसोई प्रमंडल ने कार्यालय पत्रांक–2025, दिनांक 08 सितम्बर 2025 को प्रतिवेदन जारी किया है। पत्र के अनुसार विघौर हाट से कमरौल भाया फुआ गाँव तक 5.640 किमी लंबी सड़क को RRSMP योजना के तहत स्वीकृति मिली है। कार्य प्रगति पर है और इसे 29 मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।ग्रामीणों का मानना है कि इस सड़क और कलवर्ट के निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी, साथ ही स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच आसान बनेगी।

Previous post बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन
Next post प्रधानमंत्री के पूर्णिया आने को लेकर बीजेपी की बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial