July 29, 2026

संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर होगा धरना-प्रदर्शन ।

Read Time:2 Minute, 6 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

युवा राजद की ओर से आगामी पाँच जून को संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के समीप धरना प्रदर्शन आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें युवा राजद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि ‌जातिगत जनगणना में केन्द्र सरकार के द्वारा अरंगा लगाए जाने के विरूद्ध, कमरतोर महंगाई तथा नई शिक्षा नीति के खिलाफ राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत युवा राजद द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध दर्ज कराने हेतु 05 जून संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसके तहत कटिहार समाहरणालय के समक्ष युवा राजद कटिहार एक दिवसीय धरना देगी। इसी को लेकर आज युवा राजद की एक समीक्षा बैठक जिला अतिथि गृह में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता युवा राजद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव आशु पांडे, तौहिद आलम, सुदामा सिंह, प्रधान महासचिव हसन आरजू, प्रवक्ता अंबेडकर यादव, मुखिया महबूब आलम, नेहाल अख्तर, मिथुन यादव, कन्हैया पासवान, शांतनु यादव, विनोद कुमार, सोहेल शेख, मो जियाउल, केशव कुमार, दिलकश रजा, मिनहाज आलम, चंद्रशेखर मंडल, चंदन यादव, करण कुमार, नवनीत कुमार, मो मुख्तार, अजय यादव, मो इरफान, सहित सभी युवा राजद के साथी मौजूद रहे।

Previous post बघवाबाड़ी के लोग अब भी मूलभूत सुविधाओं से हैं वंचित मुख्य सड़क अतिक्रमण से परेशान ।
Next post सुहागिनों ने धुमधाम से किया वट सावित्री पूजा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial