May 26, 2026

सबसे ज्यादा धन्यवाद के पात्र जनता, जिन्होंने जाति-धर्म से ऊपर उठकर किया मतदान :तारिक अनवर

Read Time:6 Minute, 29 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

कटिहार लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तारीक अनवर जीत दर्ज करने के बाद संसद में शपथ लेने के पश्चात पहली बार सोमवार को राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटिहार जंक्शन पहुंचे। जहां कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थकों द्वारा ढ़ोल- नगाड़े और पुष्प वर्षा कर नवनिर्वाचित सांसद का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उसके पश्चात सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन के साथ सांसद तारीक अनवर सर्वप्रथम शहीद चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद पूरे शहर का भ्रमण करते हुए धन्यवाद सह आभार यात्रा निकालकर लोगों का अभिनंदन किया। वही नगर भवन में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित धन्यवाद कटिहार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जहां सांसद तारीक अनवर का जोरदार अभिनंदन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कदवा विधायक डॉ० शकील अहमद खान,मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह,पूर्व विधायक सुनीता देवी, पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद,राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण सिंह, सीपीआई एमएल जय प्रकाश, वीआईपी जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद तारीक अनवर ने कहा कि सबसे ज्यादा धन्यवाद के पात्र कटिहार की जनता है जिन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान किया और हमें कटिहार की जनता ने सेवा करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी कटिहार की जनता की सेवा करता रहा और आगे भी करता रहूंगा। तारीक अनवर ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और कटिहार की मुख्य रूप से बाढ़,सुखाड़,कटाव, बिजली, जल-जमाव के साथ-साथ अस्पताल में मरीजों की परेशानी पर कार्य करूंगा। उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार पर भी जमकर निशान साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले सभी कह रहे थे इस बार 400 पर मगर देश की जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है उन्होंने कहा कि भाजपा को महंगाई, बेरोजगारी और जनता की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए अब जनता भी समझ चुकी है कि भाजपा को जनता के किसी भी समस्या और परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए अब जनता भी जागरूक हो रही है जिसका उदाहरण है कि कटिहार की जनता ने जाति धर्म से ऊपर उठकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया और कांग्रेस को वोट देकर हमें सेवा करने का मौका दिया है। वही कदवा विधायक डॉ० शकील अहमद खान ने भी कहा कि बाढ़-कटाव एक बड़ी समस्या जरूर है उम्मीद है कि कांग्रेस सांसद इस मुद्दे को गंभीरता से सदन में उठाएंगे। मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि सांसद तारिक अनवर जनता के सभी परेशानियां को सुनेंगे और उसके समाधान पर कार्य करेंगे। पूर्व विधायक सुनीता देवी एवं सत्यनारायण प्रसाद ने भी कहा कि बिजली और जल जमाव जैसी समस्या पर भी काम करेंगे। राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि कटिहार के युवाओं के लिए रोजगार का कोई साधन कटिहार में नहीं है उम्मीद करते हैं कि सांसद अपने कार्यकाल में युवाओं के लिए रोजगार के कुछ अवसर यहां देंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि सांसद तारिक अनवर के कटिहार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और अब संसद में शपथ लेने के बाद उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है की तारीक अनवर कटिहार के जनहित से जुड़े जो भी मुद्दे हैं उसे पर कार्य करेंगे। सुनील कुमार यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर गोपाल सोनी, संजय सिंह, आफताब आलम, अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव, अरुण सिंह, मनि पासवान, इश्तियाक आलम, राजेश रंजन मिश्रा, पंकज तंबाकूवाला, अल्तमश दीवान, कुमार गौरव,सिकंदर मंडल,संजय कुमार सिंह,चंद्रभानु गुप्ता, राजेश उरांव, आले रसूल, राज आनंद, विनोद यादव,मनीष यादव, मीनाक्षी श्वेता सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता- कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शहर के लोग भी मौजूद रहे।

Previous post उपमुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत
Next post मनिहारी पुलिस ने 24 लीटर देशी शराब जब्त की, तस्कर फरार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial