October 23, 2026

डीडीसी पहुंचे हसनगंज अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Read Time:1 Minute, 58 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड में सोमवार को जिला उप विकास आयुक्त सौरभ सुमन यादव पहुंच प्रखंड सभागार में अधिकारियों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की।समीक्षा बैठक दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला उप विकास आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छता अभियान, मनरेगा योजना सहित संचालित सभी योजनाओं के कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। साथ ही निरीक्षण दौरान संबंधित पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। साथ ही डीडीसी ने अवशिष्ट प्रबंधन इकाई रामपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान कचरा के रख-रखाव सहित कचरा निस्तारण की जानकारी ली। डीडीसी ने स-समय कचरा उठाव व सूखा कचरा व गीला कचरा को अलग-अलग कर रखना सहित कचरा प्रबंधन कार्यों में तेजी लाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, बीडीओ रितेश कुमार, मुखिया रानी देवी सहित पदाधिकारीगण व कर्मीगण आदि थे।

Previous post सघन मिशन इंद्रधनुष के द्वितीय चरण का शुभारंभ डीडीसी व सिविल सर्जन ने किया।
Next post बारसोई स्टेशन रोड स्थित सामुदायिक भवन का जीर्णोधार राहगीरों के लिए होगा वरदान — विधायक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial