July 20, 2026

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी।

Read Time:1 Minute, 24 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी कटिहार मुख्य पथ पर नारायणपुर गोपीचक के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच कर जख्मी लोगों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल लाये।जहां चिकित्सक डॉ०खुर्शीद आलम ने जख्मी लोगों की उपचार की और बेहतर ईलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया।इस घटना मे मोहम्मद आफताब(30), मकसूद (35),तौहीद आलम (22) एलिसा (5) वर्ष घायल हुए हैं।घटना की खबर पाकर मनिहारी थाना के अपर थानध्यक्ष विपिन कुमार, गौतम कुमार, विमलेश कुमार घटना स्थल पहुंचकर राहत बचाव कार्य मे जुटे थे।घटना के सबंध में जानकारी मिली है कि कार सवार सभी लोग कोढ़ा संदलपुर से मनिहारी की ओर जा रहे थे।फोरलेन से नारायणपुर गोपीचक के पास सिंगल लेन में प्रवेश करने के दौरान गतिसीमा अधिक होने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में पलट गयी।

Previous post सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन कथा का तैयारी जोरों पर।
Next post हड्डी एवं जोड़ रोग हेतु निःशुल्क निदान एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial