October 25, 2026

हड्डी एवं जोड़ रोग हेतु निःशुल्क निदान एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन ।

Read Time:4 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा के तत्वाधान मे शेलवी हॉस्पिटल अहमदाबाद के द्वारा हड्डी एवं जोड़ रोग हेतु निःशुल्क निदान एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन पूर्व उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, शेलवी हॉस्पिटल के डॉक्टर धीरेन मांकन, डॉक्टर विरल गोंदलिया, डॉक्टर रंजन भाई पटारिया, रेडक्रॉस चेयरमैन अनिल चमरिया, उपाध्यक्ष डॉक्टर रंजना एवं सचिव संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने सम्बोधन मे श्री तारकिशोर प्रसाद ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये कटिहार के लिए सौभाग्य कि बात है कि इतने बड़े हॉस्पिटल के चिकित्सक कटिहार आये है। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र है। लगातार बेहतर कार्य हेतु रेडक्रॉस की टीम को धन्यवाद दिया।विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने सभी आये हुए रोगियों के बेहतर स्वास्थ्य कि कामना करते हुए कहा कि ये मौका है कि आपको इतने बड़े बड़े नामी चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। चेयरमैन अनिल चमरिया ने सभी चिकित्सकों का स्वागत करते हुए आगंतुकों को रेडक्रॉस के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे मे बताया। चिकित्सकों ने अपने सम्बोधन मे हड्डी की उचित देखभाल हेतु खान पान रहन सहन बेहतर करते की बात कही। उन्होंने कहा की हड्डियों के लिए केलसियम का उचित उपयोग करें, प्रतिदिन पैदल चलें प्रतिदिन व्यायाम करें ख़ासकर वजन को नियंत्रित रखें क्योकि वजन ज्यादा होने से घुटने घिसते है। हॉस्पिटल के जय अन्टाला ने कहा कि सेल्वी हॉस्पिटल मे अबतक एक लाख पचास हजार से ज्यादा सफल ऑपरेशन हो चुका है। कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने कहा कि जिन रोगी को एक्सरे की जरूरत थी उन्हे संस्था के प्रयास से 50 प्रतिशत छुट पर कटिहार एक्सरे मे कराया गया। प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, देवराज शर्मा, आलोक सिंहा, नरेश साह रोगियों के रजिस्ट्रेशन मे लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि 250 से ज्यादा लोगों ने इस शिविर का लाभ लिया। श्याम नारायण पोद्दार, सचिव विवान सरकार ने कहा कि इस शिविर मे ज्यादातर लोग घुटने कि समस्या लेकर आये थे जिन्हे उचित परामर्श दिया गया। कई लोगों को ऑपरेशन की सलाह दी गई। सचिव संतोष गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों के साथ भवन उपलब्ध कराने हेतु संदीप पोद्दार का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आनेवाले बाढ़ पर संस्था की नजर है ताकि राहत कार्य किया जा सके। रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन अरविन्द पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर बिमल बंगानी, विश्वनाथ मुकीम, रीना झा, के साथ राज कुमार मुरारका, नवीन सरकार, अंकिता सरकार, चारुलता पटेल, पोद्दार, प्रणव पंकज आदि उपस्थित थे। स्वयंसेवक राजा बाबू, पवन कुमार, सच्चिदानंद यादव एवं राज अमन के साथ अनामिका का सहयोग रहा।

Previous post तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी।
Next post साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़नेवाले अपने नापाक मंसूबे में कामयाब नही होंगे— एसडीएम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial