October 28, 2026

चोरों ने की ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के घटना को दिया अंजाम ।

Read Time:1 Minute, 51 Second

सुरज कुमार सिंह (बरारी)

कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरखाल पंचायत में काली मंदिर चौक पर स्थित तनु ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने शटर को तोड़कर चोरी कर ली। दुकान के मालिक श्रवण शाह ने बताया कि शाम के 8:00 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। तड़के सुबह बगल के दुकानदार ने मोबाइल के माध्यम से दुकान में चोरी होने की सूचना दी, जिससे वे भागे भागे दुकान पहुंचे। चोरी हुआ देख दुकानदार के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकानदार ने बताया कि उनके दुकान से साढ़े तीन किलो चांदी और चार भर सोना की चोरी हुई है, जिसका बाजार मूल्य लगभग ढाई लाख रुपए है। इस घटना की सूचना बहरखाल मुखिया विजय कुमार को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचकर विजय कुमार ने रौतारा थाना में घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर मौजूद अन्य दुकानदार ने बताया कि हर एक-दो महीने पर कोई न कोई दुकान में चोरी हो जाती है, जिससे सभी दुकानदार भयभीत हैं। घटनास्थल पर रौतारा पुलिस पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। सभी ग्रामीण, दुकानदार एवं मुखिया विजय कुमार ने प्रशासन से रात्रि प्रहरी नियुक्त करने की मांग की है ताकि चोरी की घटना को कम किया जा सके।

Previous post जाति आधारित जनगणना प्रगनक को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण ।
Next post उपभोक्ता द्वारा पीडीएस डीलर पर कार्रवाई की की मांग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial