May 28, 2026

महाविष्णु यज्ञ पर्व को लेकर ग्रामीणों ने किया बैठक ।

Read Time:1 Minute, 27 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत रामचद्रपुर हाटबाड़ी स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर में सोमवार को महाविष्णु पर्व के अवसर पर अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ को लेकर ग्रामीणों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता विदयान्दयादव ने किया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बनी कमेटी के द्वारा ही इस वर्ष भी संचालन होगा। सरपंच प्रतिनिधि निर्मल कुमार यादव ने बताया कि 7वां अधिवेशन को सफल बनाने के लिए तमाम ग्राम वासी एकजुट हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुकुमार सिंह, सचिव पांडव यादव, रोहीत यादव, संजय यादव, भुवन ठाकुर, दर्शन चौधरी, राकेश कुमार यादव, अक्षय कुमार यादव, भिम यादव, उमेश यादव, हिरालाल ठाकुर, दयान्द यादव, मिथुन कुमार यादव, सहित समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।

Previous post प्रखंड सूचना भवन में अंत्योदय मिशन का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित ।
Next post एक शराबी सहित एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial