November 2, 2026

कदवा के धनगामा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में हो रहा है लूट

Read Time:3 Minute, 21 Second

ग्रामीणों ने डीडीसी को आवेदन पत्र देकर उच्च स्तरीय जांच का किया मांग।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत धनगामा पंचायत के सैकड़ो लोगों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन पत्र जिला विकास आयुक्त को देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है। आवेदन पत्र में बताया गया है कि कदवा प्रखंड के धनगामा पंचायत में प्रधानमंत्री के मनरेगा योजना से किये गये कार्यों में अनियमिता बरती गई है। आवेदन पत्र पर चमरू यादव,मो0वसीम अख्तर, जलाल यादव, रमेश लाल शर्मा,सुभाष राय, अमरलाल महलदार,अमरजीत राय,बच्चन लाल राय,पंचदेव राय,प्रकाश यादव,मनेश्वर राज,जानू देवी,बीना देवी,प्रदीप यादव, अहमद हुसैन,रामकिशन शर्मा,शिवलाल यादव,लक्ष्मण ठाकुर,जगदीश यादव,श्रमण कुमार,चिंटू महाल्दार,नदिया देवी, पंचदेव ठाकुर,श्री प्रसाद यादव,सूरज शर्मा, पन्नालाल सहित 50 ग्रामीणों का संयुक्त हस्ताक्षर है। आवेदन पत्र जिला विकास आयुक्त को सौंपा है। आवेदन में जिक्र किया गया है कि कदवा प्रखंड के धनगामा पंचायत में लगभग 1 से 2 वर्ष पूर्व मनरेगा द्वारा कार्य कराया गया था। पुनः इस सड़क में योजना का नाम बदलकर रोटावेटर चला कर अच्छी खासी सड़क को कुतुर कर रुपए निकासी किया गया है। धनगामा पंचायत के वार्ड नंबर 5 में निजी पोखर को सरकारी पोखर बताते हुए योजना संचालित बगैर काम किए हुए अवैध तरीके से मिली भगत से रुपया निकासी किया गया है। धनगामा पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री सड़क के किनारे बगैर कोई मतलब का उसे जगह पर कोई रोड नहीं,लेकिन मनमानी तरीके से कन्वर्ट निर्माण किया गया है। जिसका सूचना हम ग्रामीणों ने सभी योजनाओं का जानकारी मनरेगा परियोजना पदाधिकारी को दिया। परियोजना पदाधिकारी ने आम ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि सभी योजना की जांच होगी। लेकिन एक से दो महीना बीत जाने के बावजूद भी जांच नहीं हुआ। हम ग्रामीण फिर से मनरेगा पीओ कार्यालय पहुंचा। और हम ग्रामीणों ने अपनी बात रखते हुए कहा। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से जिला उप विकास आयुक्त को आवेदन देकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।और दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है।

Previous post ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले बच्चों को लेकर चलाया जाएगा विशेष अभियान : अशोक कुमार
Next post जिंदगी के बाद जिंदा रहने के लिए अंगदान जरूरी: दधीचि देह दान समिति।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial