May 26, 2026

इंटर कॉलेज के तीनो संकाय के टापरो को बधाई का लगा तांता

Read Time:2 Minute, 12 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के रामपरि युगेश्वर इंटर कॉलेज के तीनो संकाय के टापरो को कॉलेज प्रबंधन ने दिया बधाई। मिली जानकारी के अनुसार इंटर मिडिएट विज्ञान मे आकाश कुमार, पिता गुरूदेव यादव मेहर मिया टोला निवासी ने 424 अंक लाकर प्रखंड मे पहला स्थान प्राप्त किया। तथा इंटर मिडिएट आर्स मे अंशू प्रिया, पिता मनोज पासवान, घर बलथी महेशपुर गांव निवासी ने 434 अंक लाकर प्रखंड मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्हें मंगलवार को बधाई देने के लिए जनप्रतिनिधि सहित सामाजिक कार्यकर्ता आदि कई लोग पहुंचे। बता दें कि आकाश कुमार मध्यम वर्ग परिवार से आता है। जिसके इच्छा बड़े पद पर जाने की है। वहीं दूसरी ओर आर्ट्स स्ट्रीम में 432 नंबर लाकर महेशपुर निवासी अंशु प्रिया ने. क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वही नगर पंचायत अंतर्गत रामपुर ग्वालटोली निवासी पूर्व जिला पार्षद गोपाल यादव सुपुत्री सिमरन कुमारी ने कुशल गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं स्वध्याय से 385 अंक पाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई।इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद गोपाल यादव ने साथ मिलकर हौसला बढ़ाते हुए इंटर के परीक्षा में सभी छात्र एवं छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है। साथ हीं आगे भी निरंतर सफलता पाने हेतु गीता प्रदान किया।

Previous post एन एफ रेलवे एम्प्लॉयीज यूनियन के 175 वे केंद्रिय कार्य समिति का हुआ बैठक ।
Next post वैलनेस सेंटर का मूल्यांकन हेतु बैठक का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial