कान्तनगर पंचायत के मरकड़िया बाड़ी गांव में ट्रैक्टर–ट्रेलर से दबकर वार्ड सदस्य की मौत से गांव में छाया मातम।
बरारी (सुमन सोनी)
बरारी थाना क्षेत्र के कान्तनगर पंचायत अंतर्गत मरकड़िया बाड़ी गांव में गुरुवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर के ट्रेलर से दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सह वार्ड सदस्य 47 वर्षीय मो० इसराईल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मो० इसराईल अपने घर के निजी कार्य के लिए सुबह करीब 4 बजे ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर को पीछे करने के क्रम में अचानक असंतुलन हो गया, जिससे ट्रेलर ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद मो० इसराईल ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में मो० इसराईल को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। मो० इसराईल एक मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति माने जाते थे तथा वार्ड सदस्य के रूप में गांव के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है। फिलहाल गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
