July 22, 2026

पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार रेफर।

Read Time:1 Minute, 40 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-77 पर नवाबगंज और डुमरिया के बीच रविवार की देर शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल सवार किशोर को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार नारहीया गांव निवासी 15 वर्षीय महादेव मंडल नवाबगंज में खेत में मजदूरी कर साइकिल से अपने घर नारहीया लौट रहे थे। इसी दौरान डुमरिया-नवाबगंज के बीच एक पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और किशोर सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महादेव मंडल को कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. पांडेय द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Previous post कान्तनगर पंचायत के मरकड़िया बाड़ी गांव में ट्रैक्टर–ट्रेलर से दबकर वार्ड सदस्य की मौत से गांव में छाया मातम।
Next post बरारी में प्रशासन को चुनौती देकर अपराधियों ने किया ताबड़तोड़ गोलीबारी । 15 वर्षीय नाबालिग लड़की हुई घायल। गांव में मचा हड़कंप
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial