November 25, 2026

विश्व इतिहास में बाबा साहेब आंबेडकर के समतुल्य कोई नहीं होगा – समरेंद्र कुणाल

Read Time:2 Minute, 21 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

कटिहार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आंबेडकर चौक पर बाबा साहेब आंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं विशाल जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा के भारत का संविधान हमारे लिए तमाम धार्मिक ग्रंथों की तरह पवित्र है जिसकी रक्षा करना हमारा राष्ट्रधर्म है। धार्मिक ग्रंथे सत्य धर्म दया परोपकार के रास्ते पर इंसान को ले चलता है तो भारत का संविधान समानता धर्मनिरपेक्षता देश की एकता के रास्ते हिंदुस्तान को ले कर चलता है। जिसके शिल्पकार बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी हैं। उनके प्रति देश की एक सौ चालीस करोड़ की जनता आभार प्रकट करती है। इंसान को इंसान से प्रेम करने का मार्गदर्शक हैं बाबा साहेब। श्री कुणाल ने कहा कि संविधान एक ऐसी ताकत है जिसके सहारे देश को कोई भी व्यक्ति बहुत सहजता एवं सरलता से चला सकता है। देश में कई बार ऐसा अवसर आया जब देश को मजबूत और कमजोर लोगों ने प्रधान मंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया बावजूद भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ यह संविधान की ही ताकत है जो देश की एकता अखंडता संप्रभुता विभिन्न जाति धर्म भाषा क्षेत्र को एक साथ लेकर चल रहा है।इस अवसर पर विनोद साह सोनू जायसवाल केदार पासवान रामाशीष पासवान सुरेन्द्र पासवान कृष्णा पासवान सुरज पासवान मोहन दास रणधीर पासवान मनोज राम राजीव कुमार अमीत सिंह मुरारी झा विनोद यादव सुबोध यादव आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

Previous post रोशना ओपी में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
Next post जन्म जयन्ती के मौके पर श्रद्धापूर्वक याद किये गये बाबा साहेब अम्बेदकर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial