July 22, 2026

चंडीपाठ एवं गंगा महाआरती में हजारों श्रद्धालु रहे उपस्थित।

Read Time:1 Minute, 11 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी बाघमारा घाट पर धर्मानुरागियों ,श्रद्धालु भक्तजनों के द्वारा दो अगस्त से चंडीपाठ सह गंगा महा आरती का अनुष्ठान वैदिकरीति व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों द्वारा किये जा रहे हैं। मंगलवार को आठवें दिन भी इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संध्या समय गंगाकिनारे की जानेवाली गंगा महा आरती में जिले के अन्य भागों से आये श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इस दस दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश राज्य के अनुसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष शंभू कुमार सूमन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया था।लोक मंगल की कामना के साथ गंगा महा आरती में श्रद्धालुओं की भाग लेने का सिलसिला जारी है।

Previous post सिंथेटिक पैराथाइराइड के छिड़काव को लेकर जिलास्तरीय टास्क फोर्स का हुआ गठन ।
Next post दृष्टि फाउंडेशन के द्वारा 25 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial