November 3, 2026

बिजली तार गिरने से तीन मवेशियों की मौत, पशुपालकों ने मुआवजे की मांग की।

Read Time:55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के बौलिया पंचायत वार्ड संख्या 6 में सोमवार सुबह हाई वोल्टेज बिजली का तार गिरने से दो पशुपालकों की तीन मवेशियों की मौत हो गई। मो. सैदुल और अब्दुल जलील ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए आवेदन दिया है। दोनों ने बताया कि दुग्ध उत्पादन ही उनकी आजीविका थी, जो अब छिन गई है। कनीय अभियंता अभिजीत कुमार ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। पंचायत मुखिया जार्जिस आलम व सरपंच तस्लीम आरीफ ने भी पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।

Previous post गुजरात से शव बनकर लौटा युवक, दो दिन घर में पड़ा रहा शव; जन सुराज प्रतिनिधियों ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
Next post वांछित आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तहार, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial