October 18, 2026

16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।

Read Time:1 Minute, 36 Second

मो0 काजु ( फलका)

रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर गया है। 16 दिन तक फोन का इंतजार कर रही मां की आंखें तस्वीर देखते ही छलक पड़ीं।मृतक की पहचान फलका प्रखंड के बरेटा गांव निवासी मिथुन कुमार यादव, पिता स्व. कदरी यादव के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार मिथुन 16 दिन पहले मां रुमनी देवी और पत्नी अंजली देवी से मिलकर पुणे के लिए निकला था। घर से निकलने के बाद संपर्क टूट गया। परिवार ने इसे सफर की व्यस्तता समझा, लेकिन दिन बीतने पर चिंता बढ़ गई।इसी बीच 27 सितंबर को कुरसेला रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक का शव मिला था। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। तस्वीर सामने आने पर परिजनों ने उसे मिथुन बताया। हालांकि रेल पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।मिथुन के पीछे पत्नी अंजली देवी और तीन छोटे बच्चे हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल परिवार रेल पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है।

Previous post पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
Next post विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial