October 18, 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Read Time:1 Minute, 26 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा और आगे की कार्ययोजना को लेकर 12 अक्टूबर को बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। मनिहारी प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में बीएलओ को निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों और कार्यों की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण की सुविधा के लिए बीएलओ को छह समूहों में बांटा गया। भाग संख्या 1 से 380 तक के बीएलओ को निर्धारित समयानुसार दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में अवर निर्वाची पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार एवं मास्टर ट्रेनर ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संचालन तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मनिहारी, मनसाही एवं अमदाबाद क्षेत्र के बीएलओ ने भाग लिया।

Previous post 16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
Next post तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial