जाति आधारित गणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में शनिवार को बिहार जाति आधारित गणना 2022 को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर प्रशिक्षक के रूप में शिक्षक भोला कुमार अकेला, अजय कुमार, आदित्य कुमार सिंह, सरोज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान जाति आधारित गणना किस तरीके से कार्य करना है, इसके साथ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जाति आधारित गणना 2022 को लेकर मौके पर चर्चा की गई। आयोजित इस प्रशिक्षण में बताया गया कि मकान सूचीकरण, संक्षिप्त गृह पंजी, वास्तविक गणना कार्य को लेकर विस्तार से बताया गया। जो आगामी 7 जनवरी 2023 से मकान गणना का कार्य प्रारंभ होगा। गणना का कार्य दिए गए निर्देश पुस्तिका कोड बुक के अनुसार भरा जाना है। गणना के कार्य में अपने सभी गणना क्षेत्र के सभी मकानों एवं व्यक्तियों को गणना में सम्मिलित करना है। और यह सुनिश्चित करना है, कि कोई भी मकान छूटा हुआ नहीं रहे। इस मौके पर विद्यालय के चिन्हित शिक्षक शिक्षिका आदि इस प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
