प्राथमिक विद्यालय भैंसामऊ के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने जीवन पर्यंत नशामुक्त रहने का लिया संकल्प ।
विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)
बीकेटी । नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के लखनऊ जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में नशामुक्त सेनानी अभिषेक अवस्थी शनिवार को नशामुक्ति का अमृत कलश लेकर प्राथमिक विद्यालय भैंसामऊ पहुंच गए। नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि जिला प्रभारी श्री अग्रवाल के प्रतिनिधि अभिषेक अवस्थी ने भैंसामऊ में बच्चों को नशे के अनेकानेक दुष्परिणाम बताए। नशे से होने वाली धनहानि, जनहानि और मानहानि पर प्रकाश डाला। सभी छात्र-छात्राओं से अपनी दोस्ती को नशामुक्त रखने और अपने परिवार नशामुक्त बनाने तरीके समझाए। प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प कराया गया। संकल्प सभा में जिला प्रभारी की तरफ से शिक्षकों को अभियान का पटका पहनाकर सम्मानित किया। अंत में सभी बच्चों को अभियान के लालपत्र वितरित किए गए।
More Stories
कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।
डेस्क( कटिहार) नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और...
बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
(डेस्क| बारसोई ) सालमारी में 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
