October 27, 2026

समकालीन छापामारी में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के तहत विशेष छापामारी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पहला मामला मनिहारी थाना कांड संख्या 147/24 से जुड़ा है, जिसमें बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहत फरार प्राथमिक अभियुक्त मोहम्मद शहबाज बकस (उम्र 36 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इसके अलावा, एनबीडब्ल्यू वारंटी जनक लाल मंडल (पिता: स्व. सुधीर मंडल, निवासी नीमा टोला बहादुरपुर, थाना- मनिहारी) को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।इस छापामारी अभियान का नेतृत्व SI गौतम कुमार, SI हरिशंकर सिंह और PSI अमित कुमार राय ने किया।

Previous post मनिहारी में प्रशांत किशोर की आज महती सभा, बिहार में बदलाव का आह्वान
Next post ईद पर्व को लेकर मनिहारी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial