बेरिकेट्स कर रहे 2 मजदूर को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऊड़ा दिया, मौत। आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान भीषण हादसा हुआ है। सड़क किनारे बेरिकेट कर रहे 2 मजदूर को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उड़ा दिया। जिससे दोनों मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 विषहरी स्थान की हैं। मृतक की पहँचान मो.हनीफ (40 वर्ष) मो.गुलजार (24 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि समेली प्रखंड कार्यालय के समीप मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर लगभग 40 मजदूर के द्वारा काम को लेकर तैयारी चल रहा था। वहीं सड़क के दोनों ओर रात्रि से ही बेरिकेट बाँधने का काम कर रहे थे। सुबह लगभग 4 बजे के आसपास ट्रक को ओवरटेक कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे काम कर रहे दोनो मजदूर को उड़ा दिया। धक्का लगने के बाद दोनों मजदूर फेका गए और सड़क पर जा गिरे। जिसके बाद स्कार्पियो दोनो को कुचलते हुए भाग गई। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही घटना से गुस्साए मजदूरों ने एनएच 31 को जाम कर दिया। जिसके बाद नेशनल हाईवे 31मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुँच कर कमान संभाला मजदूरों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया और आवागमन को चालू किया। लगभग 2 घंटे तक मजदूरों ने सड़क जाम कर मृतक साथी के मुआवजे की माँग करते रहे। दोनो मृतक आपस मे चाचा भतीजा हैं। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया हैं। बता दे कि कटिहार साहित्य रत्न अनूप लाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण सहित विभिन्न योजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 सितंबर को कटिहार जिले के समेली आने वाले हैं, जिसको लेकर यह पूरी तैयारी चल रही हैं। वहीं परिजन का रो रो कर बुरा हाल था। बताने की कुरसेला थाना क्षेत्र में दुर्घटना तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दुर्घटना की होते रहते हैं।
