August 26, 2026

94 अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 21 Second

बारसोई पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 95 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खैप निजी चौपहिया वाहन से मुख्य सड़क sh98 से बंगाल के टुनीदिघी से होकर बारसोई जा रही हैं। सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने एसआई भोला कुमार के नेतृत्व में टिम गठित कर रघुनाथपुर स्थित दयचन रैलवे गैट के समीप वाहन चैकिंग हेतु नाकेबंदी कर गहनता से वाहनों की जांच शुरू करने का निर्देश दिया। जहां टाटा मोटर्स की एक सफेद सैडान कार को चैकिंग हेतु रौका गया। जिसमें गहनता से जांच करने के दौरान इसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों का नाम पूर्णिया जिला अंतर्गत रानी पतरा निवासी मो० रफीक आलम 22 एवं मो० मसकूर आलम 19 के रूप में हुई है। इनके जब्त गाड़ी से 180 मिली के 266 टेट्रा पेक ओफिसर चोयस का पाउच एवं 750 मिलीलिटर के विभिन्न नामों के 62 बड़ी बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुए हैं। जिसकी कुल शराबों की मात्रा 94 लिटर 380 मिलीलिटर है। वहीं उन्होंने कहा कि गिरफ्तार शराब तस्करों को बिहार सरकार के मद्य निषेध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए सुबह जेल भेज दिया जाएगा । इस अवसर पर चौकिदार शंकर राय,फूलन राय, होमगार्ड दैवतोष दास, मसिउर रहमान सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post वार्ड 73 में समाजवादी पार्टी कार्यालय का किया गया उद्धघाटन
Next post आगामी 4 जुलाई तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial