August 1, 2026

विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 24 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

आरपीएफ द्वारा कटिहार स्टेशन के पुरानी पिट लाइन के पास से रविवार को सघन चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को विदेशी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में नियमित रूप से स्टेशन व रेल परिसर में सघन चेकिंग अभियान जारी है। जिस दौरान रविवार को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चेकिंग के दौरान कटिहार जिला निवासी शंकर कुमार मंडल और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से आरपीएफ ने 55 बोतल अलग-अलग कंपनी के विदेशी शराब को जप्त किया गया। वही बरामद शराब लगभग 20 लीटर से अधिक है जिसकी कीमत लगभग 22410 रुपया बताई जा रही है। आरपीएफ द्वारा पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को बरामद शराब सहित रेल पुलिस को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया।

Previous post स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अनुश्रवण समिति का हुआ आयोजन दिया निर्देश।
Next post भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial