उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ आस्था का महापर्व संपन्न
गया। लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। छठ पर्व को लेकर देवघाट, पितामहेश्वर घाट, ब्रम्हाणी घाट, गायत्री घाट, सीढियां घाट, सहित शहर से गांव तक धूम रही। छठ व्रतियों ने बुधवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। वहीं, गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान गया में छठ घाटों पर व्रतियों के अलावा परिवार के सदस्यों की भीड़ उमड़ी रही है। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। छठ घाट पर छोटे-छोटे बच्चे जहां पटाखे फोड़ रहे थे। वहीं, महिलाएं छठ गीत गा रही थी। इससे पूरी तरह छठमय बना रहा है। इस बीच व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा संपन्न किया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस बल छठ घाटों पर तैनात रहे।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
