August 31, 2026

छठ घाटों पर लगाया गया विधिक जागरूकता शिविर

Read Time:4 Minute, 10 Second

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया द्वारा जिले के विभिन्न छठ घाटों पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। यहां छठ व्रतियों को बैनर, हैंडबिल, पोस्टर के माध्यम से नालसा एवं बालसा के स्कीम की जानकारी दी गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती अंजू सिंह के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक छठ घाटों पर पारा विधिक स्वम् सेवकों की टीम छठ व्रतियों के बीच जाकर विधिक सेवा का प्रारूप एवं उनके उद्देश्यों को बता रहे हैं।इसके साथ ही आज मानपुर प्रखंड के लखनपुर पंचायत में पैनल अधिवक्ता अजित कुमार सिंह और पारा विधि स्वयंसेवक गौरव कुमार के नेतृत्व में विक्टिम ऑफ एसिड अटैक विषय पर विधिक जागरूकता किया गया।पैनल अधिवक्ता ने बताया कि एसिड अटैक स्कीम 2016 के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के माध्यम से पीड़िता को तीन लाख रुपये तक का मुआवजा देने का प्रावधान है। इसके अलावा पीड़िता को 8 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से अलग से मुआवजा देने का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया कि देश में हर साल 1000 महिलाएं एसिड अटैक का शिकार होती है। इन सबके पीछे ज्यादातर जातीय विवाद, वैवाहिक, संपति, बदले की भावना आदि मुख्य कारण होते हैं। उन्होंने बताया कि एसिड अटैक पीड़िता को भी हर सामान्य व्यक्ति की तरह समाज में जीने का अधिकार है। इसलिए कानून ने उन्हें विभिन्न प्रकार के कानूनी अधिकार दिए हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा दी जा रही नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, महिला, बाढ़ पीड़ित आदि को नि:शुल्क कानूनी सहायता मुहैया करवाई जाती है। इसके लिए कोई भी पीड़ित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कार्यालय से मिलकर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत plv गौरव कुमार ने लखनपुर, रसलपुर, बुद्धगेरे, बैजल तेतरिया गांवों में जाकर विधिक जागरूकता के लिये जनसम्पर्क किये, और लोगों को हैंडबिल, पम्पलेट बांटकर 11 दिसम्बर को लगनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी।गांव और शहरी मुहल्लों में आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर विधिक जागरूकता के तहत जनसम्पर्क किया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पैन इंडिया अवेयरनेस कैम्पेन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार मोबाइल वैन के जरिये भी सुदूरवर्ती इलाकों में पहुंचकर प्रचार प्रसार कर रही है, और शोशल मीडिया के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Previous post 4 दिनों तक चलने वाले छठ पर्व का हुआ समापन
Next post उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ आस्था का महापर्व संपन्न
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial